Vincent Van Gogh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Vincent Van Gogh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 30 जनवरी 2012

पागल

पागलखाने के आँगन में मैं एक युवक जिसका चेहरा जर्द , प्यारा और आश्चर्यों से भरा था, से मिला । और मैं उसके पास एक बैंच पर बैठा, और मैंने कहा, "तुम यहाँ क्यों हो ?"
और उसने मेरी तरफ अचम्भे से देखा, और उसने कहा, "यह एक अनुचित सवाल है , फिर भी मैं आपको जवाब दूंगा । मेरे पिता मुझे अपनी प्रतिकृति बनाना चाहते थे; और मेरे चाचा भी । मेरी माता के अनुसार मुझे उनके जहाजी पति के उत्तम उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए । मेरा भाई सोचता है कि मुझे उसके जैसा बनना चाहिए, एक उम्दा खिलाड़ी ।

"और मेरे शिक्षक भी, दर्शनशास्त्र के पंडित, और संगीत विशारद, और तर्कशास्त्री, वे सब भी दृढ़ - संकल्प लिए थे, और हर कोई मुझे बस अपने चेहरे का आईने में पड़ा प्रतिबिम्ब बनाना चाहते थे ।

"इसलिए मैं इस जगह पर आया हूँ, मुझे यहाँ ज्यादा स्वस्थ चित लगता है । कम से कम, मैं यहाँ पर मैं बन कर रह सकता हूँ "

फिर अचानक वह मेरी ओर मुड़ा और उसने कहा, "लेकिन आप बताओ, क्या आपको भी इस जगह शिक्षा और अच्छे परामर्श ने धकेला है ?"

और मैंने कहा , "नहीं, मैं यहाँ सिर्फ देखने को आया हूँ।"

और उसने जवाब दिया, "ओह, आप दीवार के दूसरी तरफ पागलखाने में रहने वाले लोगों में से एक हो ।"